‘कांग्रेस 50 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाएगा, विपक्षी दल का दर्जा भी होगा खत्म ‘, PM मोदी का दावा

Breaking News

Loading

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी और चुनाव के बाद उसे विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा।

नेशनल डेस्क 

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी और चुनाव के बाद उसे विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में कंधमाल लोकसभा सीट के फुलबनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार बनेगी और ओडिशा में भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वहीं बेटी या बेटा बनेगा जो उड़िया भाषा, संस्कृति को समझता हो।

केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन पोकरण परीक्षण ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा कर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।