भारत छोड़ अमेरिका का दामन थामा, दमदार प्रदर्शन भी किया, टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह…

खेल

Loading

USA Cricket squad: भारत छोड़ अमेरिका का दामन थामने वाले क्रिकेटर उन्मुक्त चंद का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटता नजर आ रहा है.

नई दिल्ली.

भारत छोड़ अमेरिका का दामन थामने वाले क्रिकेटर उन्मुक्त चंद का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटता नजर आ रहा है. अमेरिका इस वर्ल्ड कप से ठीक पहले कनाडा से टी20 सीरीज खेलने जा रहा है. यूएस क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में उन्मुक्त चंद को शामिल नहीं किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप इस साल जून में खेला जाना है.

उन्मुक्त चंद ने अपनी कप्तानी में भारत को 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया था. इसके बाद उन्हें स्टार क्रिकेटर का रुतबा मिल गया. उन्मुक्त उम्मीदों का बोझ नहीं उठा पाए. भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना तो दूर, उन्मुक्त आईपीएल टीम तक से जगह खो बैठे. इसके बाद उन्मुक्त चंद अमेरिका चले गए. उन्होंने अमेरिका की लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. इससे उनके अमेरिकी टीम में जगह बनने की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन अमेरिकी बोर्ड ने कनाडा के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्मुक्त को अपनी टीम में जगह नहीं दी.

अमेरिकी टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एरॉन जोंस (उप-कप्तान), एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, गजानंद सिंह, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, उस्मान रफीक.