गठिया बाय और हड्डियों के दर्द का दुश्मन है यह पौधा, पहले कूटें फिर गर्म तेल में भूनकर लगाएं लेप

हेल्थ

Loading

हड्डियों की बीमारी किसी को हो जाए तो वो उम्र भर उस व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती हैं. आज हम आपको एक ऐसी औषधि के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो न केवल हड्डी को जोड़ने के लिए प्रसिद्ध है बल्कि तमाम बीमारियों का जड़ से नाश करने में भी सक्षम है.

भरतपुर

हड्डियों की बीमारी किसी को हो जाए तो वो उम्र भर उस व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती हैं. आज हम एक ऐसी औषधि के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो न केवल हड्डी को जोड़ने के लिए प्रसिद्ध है बल्कि तमाम बीमारियों का जड़ से नाश करने में भी सक्षम है. जी हां हम बात कर रहे हैं ‘हड़जोड़’ औषधि की जो शरीर की हड्डियों के लिए लाभकारी और वरदान मानी जाती है.

डॉक्टर चंद्र प्रकाश दीक्षित बताते हैं कि हड़जोड़ हमारे लिए एक वरदान औषधि है, जो हड्डियों के दर्द को दूर करती है. हड्डियों से जुड़ी हुई समस्याओं को यह औषधि जड़ से खत्म कर देती है. डॉक्टर चंद्र प्रकाश दीक्षित बताते हैं कि ये औषधि ग्रामीण इलाकों में आपको काफी देखने के लिए मिल जाएगी. इसके अलावा नदी किनारे के अलावा लोग इस औषधि को अपने घरो में लगाते है. यह हड़जोड़ हमारी हड्डियों के लिए एक औषधि ही नही बल्कि एक वरदान है.

डॉक्टर चंद्र प्रकाश दीक्षित बताते हैं कि हड़जोड़ औषधि का उपयोग हम विभिन्न प्रकार से कर सकते है. जैसे हड़जोड़ औषधि को कूट कर एवं गर्म तेल में भूनकर जहां हड्डियों में दर्द हो रहा है अगर वहां लगाएंगे तो हड्डियां का दर्द ठीक हो जाएगा. इसके अलावा भी इसको पीसकर के और आटा भून कर के इसके लड्डू भी बना कर खा सकते हैं, जिससे शरीर में होने वाले हड्डियों से संबंधित रोग जल्द से जल्द ठीक हो जाते हैं.  डॉक्टर दीक्षित बताते हैं कि इससे पुराने से पुराना दर्द और गठिया बाय गायब हो जाता है.

 

 

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. CRIME CAP NEWS किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.