Breaking News

मोदी जी के कहने पर BJD के लोग हमें परेशान करते हैं, ओडिशा में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच ‘‘गठजोड़’ है और कांग्रेस राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए बीजद-भाजपा गठजोड़ का विरोध करती रही है।

नेशनल डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच ‘‘गठजोड़” है और कांग्रेस राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए बीजद-भाजपा गठजोड़ का विरोध करती रही है। राहुल ने यहां ओडिशा के इस्पात शहर के रूप में प्रसिद्ध राउरकेला में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिर शुरू की।

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते ही हैं कि ओडिशा में नवीन पटनायक और नरेन्द्र मोदी की साझा सरकार है। दोनों ने हाथ मिलाया है और मिलकर काम करते हैं। मुझे संसद में पता चला कि बीजद, भाजपा का समर्थन करती है। बीजद के लोग भी भाजपा के इशारे पर हमें परेशान करते हैं।” राहुल ने दावा किया कि अकेली कांग्रेस पार्टी ही ओडिशा के लोगों के लिए बीजद-भाजपा गठजोड़ का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए ओडिशा आया हूं।”

ओडिशा में नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी की पार्टनरशिप की सरकार चलती है। दोनों मिलकर काम करते हैं।

मुझे संसद में दिखता है कि मोदी जी के कहने पर BJD के लोग हमें परेशान करते हैं।

BJD और BJP की इस पार्टनरशिप से सिर्फ कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।

@RahulGandhi जी

📍 ओडिशा pic.twitter.com/Rn7EjC7fO9 — Congress (@INCIndia) February 7, 2024

कांग्रेस नेता ने ओडिशा में बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के 30 लाख लोग आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में विस्थापित हो गए हैं क्योंकि राज्य सरकार ‘‘उनके लिए काम नहीं कर रही है।” उन्होंने कहा, ‘‘30 लाख लोगों के अपनी आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में विस्थापित होने के साथ ही ओडिशा से बाहर के 30 करोड़पति राज्य की संपदा को लूटने के लिए यहां आए हैं।”

PunjabKesari

राहुल ने कहा कि ओडिशा में आदिवासियों की बड़ी आबादी है लेकिन सरकार राज्यों में दलितों के साथ ही उनकी भी ‘‘उपेक्षा” कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां छह-सात घंटे आपके ‘मन की बात’ सुनने आया हूं और केवल 15 मिनट अपनी बात रखूंगा” उन्होंने कहा कि ओडिशा में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है क्योंकि उद्योग सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। इससे पहले, राहुल ने वेदव्यास शिव मंदिर में पूजा करने के साथ राउरकेला में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की फिर शुरूआत की और उदितनगर से यहां पानपोश चौक तक 3.4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की।

PunjabKesari

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक के साथ लोगों से बातचीत की। राहुल का रानीबांध में बिरसा मुंडा मैदान में दोपहर का भोजन करने और दोपहर बाद कुटरा तथा बड़ागांव में दो और सभाओं में भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह रानीबांध से अपनी यात्रा बहाल करेंगे और राजगंगपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह बस स्टैंड चौक सुंदरगढ़ से स्टेडियम चौक होते हुए एसबीआई चौक तक एक और किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। वह झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम से पहले एक और जनसभा को संबोधित करेंगे।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button