आप सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली अध्यादेश का स्पष्ट विरोध करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली
आप सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया है कि कांग्रेस ने केंद्र के अध्यादेश का विरोध करने का एलान कर दिया है। आप सांसद ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली अध्यादेश का स्पष्ट विरोध करने की घोषणा की है। यह एक सकारात्मक विकास है।
