IPL 2023: क्या कैमरून ग्रीन खेलेंगे आईपीएल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दिया यह जवाब

खेल

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल 2023 सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं. कप्तान पैट कमिंस ने इसकी पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि वह अपनी पूरी ऊर्जा राष्ट्रीय टीम के लिए बचा कर रखें, लेकिन किसी से ऐसा अवसर छीनना सही नहीं होगा.

आईपीएल 2023 को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुट गयी है. 15 दिसंबर तक खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का समय फ्रेंचाइजी को दिया गया था. इसके बाद दिसंबर में होने वाली नीलामी में टीमों को कुछ नये तो कुछ पुराने खिलाड़ी मिल सकते हैं. ऑस्ट्रेलिय के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन में इस बार आईपीएल में अपना जलवा बिखेर सकते हैं. कप्तान पैट कमिंस ने इसकी पुष्टि की है.

भारत में किया था शानदार प्रदर्शन

23 साल के कैमरून ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने भारत दौरे पर डेविड वॉर्न की अनुपस्थिति में पारी की शुरुआत करते हुए प्रभावित किया था. ग्रीन ने इस दौरे पर दो अर्धशतक जड़े थे और 214.54 के स्ट्राइक रेट तथा 39.22 के औसत के साथ रन बनाये थे. सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण ग्रीन अगर आईपीएल की आगामी नीलामी में शामिल होने का मन बनाते है तो वह कई फ्रेंचाइजी टीमों की नजर में होंगे.