रणबीर कपूर नहीं थे फिल्म ‘एनिमल’ के लिए पहली पसंद? इस साउथ सुपरस्टार को किया गया था अप्रोच!

मनोरंजन

Loading

रणबीर कपूर के पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें से एक फिल्म एनिमल भी शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है रणबीर इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे? इस बात का खुलासा अब हुआ है।

नई दिल्ली

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की ‘शमशेरा’ (Shamshera) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 22 जुलाई को आने वाली है। तो वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) भी बनकर तैयार है और इसे सितंबर में रिलीज किया जायेगा। इन फिल्मों के अलावा रणबीर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘ एनिमल’ की शूटिंग में जुटे हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए रणबीर कपूर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

रणबीर कपूर नहीं थे एनिमल के लिए फर्स्ट च्वाइस

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक्टर रणबीर कपूर फिल्म एनिमल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इतना ही नहीं फिल्म में पहले साउथ के सुपरस्टार को कास्ट करने की बात हो रही थी और उन्हें मेकर्स ने अप्रोच भी किया था। साउथ के सुपरस्टार के मना करने के बाद ये फिल्म रणबीर के पास आ गई।

साउथ का ये सुपरस्टार था पहली पसंद

फिल्म एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं और इसमें रणबीर के अलावा साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है। शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म में लीड एक्टर के लिए पहले साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को अप्रोच किया था। एक्टर को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई और उनके पास समय भी नहीं था, जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। बस फिर मेकर्स ने फिल्म के लिए रणबीर कपूर को फाइनल कर लिया था।

साल 2023 में आएगी फिल्म

ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूरकिसी डार्क किरदार में दिखेंगे। संदीप रेड्डी वांगा रणबीर के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं और ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है। फैंस इस बात से खुश है कि रणबीर और रश्मिका एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं।