पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ, आत्मनिर्भर भारत का कर रहे हैं निर्माण : मोदी

राष्ट्रीय समुद्री दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व का उल्लेख किया और कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़वा देने में योगदान दिया है। पीएम मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद करते हैं और भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़वा देने में योगदान दिया है।
भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, पिछले आठ वर्षों में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें बंदरगाह क्षमता का विस्तार और मौजूदा प्रणालियों को और भी अधिक कुशल बनाना शामिल है। भारतीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जलमार्गों का उपयोग किया जा रहा है।
हम आर्थिक प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र का लाभ उठा रहे हैं