भाई ने पार्टी में किया ऐसा ‘जिम डांस’, लोग बोले- मौज कर दी ,वायरल हो रहा है ये video

मनोरंजन

फिटनेस के दीवानों के लिए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का डांस कर रहा है। वैसे तो डांस के बहुत सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। लेकिन यह डांस इसलिए खास है क्योंकि इसमें डांस करने वाला लड़का जिम में कसरत करने वाले स्टेप्स दिखा रहा है। इसका वीडियो देखकर लोग दीवाने हो गए.

दरअसल, यह वीडियो एक डांस पार्टी का है। इसे ट्विटर पर ‘फिट भारत’ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें डीजे की धुन बज रही है और कुछ लोग एक जगह डांस करते दिख रहे हैं। इसी बीच वह लड़का डांस करता हुआ दिख रहा है। इस लड़के की खास बात यह है कि वह डांस तो डीजे की धुन पर कर रहा है लेकिन स्टेप्स ऐसे कर रहा है जैसे जिम में कसरत कर रहा है।

जिम के अंदर बाइसेप्स और ट्राइसेप्स के लिए शरीर को जिस तरह मूव किया जाता है, ठीक उसी तरह लड़का डांस में उसे इस्तेमाल कर रहा है। मजेदार बात यह भी है कि लड़का एकदम शांतचित होकर जबरदस्त तरीके से डांस कर रहा है। वह कभी अपनी शोल्डर स्टेप्स कर रहा है तो कभी बैक स्टेप कर रहा है।
किसी ने इस पूरे डांस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग कमेंट करने लगे। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा भाई आपने दीवाना बना दिया तो एक ने लिखा भाई मौज कर दी। फिलहाल यहां देखें वीडियो..