Breaking News

जल रही सत्ता की रोटी को पलटना ही मेरा अपराध:लालू प्रसाद

4 साल बाद राजद ऑफिस में RJD सुप्रीमो: लालू ने कहा- जल रही सत्ता की रोटी को पलटना ही मेरा अपराध

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि आजादी के बाद सत्ता की रोटी एक तरफ जल रही थी। मैंने गरीबों के साथ मिलकर रोटी को पलट दिया। बस, यही मेरा अपराध है। महिलाओं को सम्मान दिया। सभा में पीछे रहतीं तो आगे बुला लेते थे। सत्ता के लिए कभी समझौता नहीं किया। अपनी नीतियों पर डटे रहे। आप भी निडर रहें। तेजस्वी ने काफी मेहनत की है। सरकार बनेगी। राजद प्रमुख बुधवार को चार चाल बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। कार्यालय फूलों से सजा था तो स्वागत में गाजे-बाजे के साथ नेता उपस्थित थे। लालू प्रसाद ने कार्यालय परिसर में छह टन के संगमरमर के लगे लालटेन को जलाया।

बाद में कार्यकर्ताओं से लालू प्रसाद ने कहा कि एकजुट होकर प्रपंच को तोड़ना है। मैं मुख्यमंत्री था तो सभी गरीबों से पढ़ने लिखने को कहता था। उनके अधिकार को बताता था। गरीब जान गए तो लोगों को परेशानी हो गई है। रेल मंत्री बना तो बिहार को कई कल कारखाने दिये। घाटे की रेल को मुनाफे में लाया। देश के किसान जीत गए, अहंकार हार गया। एमएसपी को कानून दर्जा मिले बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

लालू प्रसाद आज पूरे रौ में थे। कहा कि बैठे हुए हमको मन नहीं लगता है। आज अपना पुराना जीप चलाए। उस पर कर्पूरी ठाकुर को बैठाकर घूम आते थे। पांच हजार में खरीदे थे। महंगाई चरम पर है। डीजल-पेट्रोल और गैस का दाम आसमान छू रहा है। पांच-दस रुपये घटाने से कुछ नहीं होगा। रोलबैक करना होगा।

इसके पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सबको सम्मान देना है। समय के साथ बदलना होगा। आरोप लगाया कि देश और राज्य में तानाशाही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाओं तो दबा दिया जाता है। 15 साल में बिहार बेहाल हो गया। सीएम से सवाल नहीं पूछेंगे तो लोग किससे पूछेंगे।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button