मनोरंजन

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का जूलरी ऐड वायरल, चेहरे की मासूमियत ने जीता दिल

मुंबई

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा है। अब उनका एक जूलरी ब्रैंड का ऐड चर्चा में है। इस ऐड में अलीजेह की खूबसूरती की तारीफ की जा रही है। अलीजेह अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। अलीजेह इससे पहले अपनी चाची सीमा खान के ब्राइडल वियर के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।

जूलरी ब्रैंड मे दिखी खूबसूरती

सलमान खान की भांजी अलीजेह का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें वह जूलरी ब्रैंड की मॉडलिंग करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने ब्रेसलेट, नेकलेस और अंगूठियों के साथ कई पोज दिए हैं। अलीजेह ग्रीन ब्रालेट और वाइट पैंट्स में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने मेकअप भी नैचुरल किया है।

 

अलीजेह नहीं पहनती थीं गहने

वीडियो में कैप्शन है, एक लड़की का पहला जूलरी पीस सामान्य तौर पर इयररिंग्स का जोड़ा होता है। हालांकि मैंने कभी अपने कान नहीं छिदवाए। कई लोगों को ये अजीब लगता है क्योंकि इयररिंग्स पहनना तो ज्यादातर लोगों के लिए नैचुरल है, लेकिन किसी वजह से मुझे इसकी इच्छा नहीं थी। जूलरी के साथ मेरा रिश्ता साल दर साल काफी बदला है। बिल्कुल भी न पहनने से अब मैं इस स्टेज पर आ गई हूं कि कपड़े डिसाइड करने से पहले जूलरी चुनती हूं। मेरे लिए गहनों का मतलब खुद को नए तरह से एक्सप्रेस करना है। और मैं ऐसा हमेशा अंगूठियों, नेकलेस, एंकलेट और बॉडी चेन से करती रही हूं।

अलीजेह के डेब्यू का इंतजार

2019 में कोरियोग्राफर सरोज खान ने अलीजेह की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि वह जल्द हिरोइन बनेंगी। अलीजेह ने सरोज खान से 1 साल की क्लास भी ली थी। कुछ समय पहले अलीजेह और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के साथ में आने की खबरें थीं। सलमान खान के फैंस उनकी भांजी के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button