टूटा मेडल का सपना, तो मैदान पर कुछ ऐसे छलक पड़े बहादुर बेटियों के आंसू- Photos

खेल

नई दिल्ली

भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया। ब्रॉन्ज मेडल के मैच में भारतीय टीम को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय महिला टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 0-2 से पिछड़ने के बावजूद जबर्दस्त वापसी करते हुए एक समय 3-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। करोड़ों भारतीय फैन्स को भारतीय महिला टीम से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन चौथे नंबर पर रहने के बावजूद पूरा देश इन लड़कियों को सलाम कर रहा है। टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया था। इसके बाद टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ब्रॉन्ज मेडल मैच में टीम को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद भारतीय महिला खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लगीं। गोलकीपर सविता, जो पूरे टूर्नामेंट में गोलपोस्ट के आगे दीवार की तरह डटी रहीं, वह भी इस हार के बाद अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं।

भारत ने इस मैच को जीतने के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया था। आखिरी क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर देना और उसका बचाव नहीं कर पाना अंत में टीम को सबसे ज्यादा भारी पड़ा और ग्रेट ब्रिटेन ने यहीं पर 4-3 से बढ़त हासिल कर ली, जो बाद में निर्णायक स्कोर साबित हुआ। ये तस्वीरें दिल तोड़ने वाली हैं, लेकिन इन लड़कियों ने टोक्यो में एक मिसाल कायम कर दी है। इन्होंने साबित कर दिया है कि महिला हॉकी पर बनी फिल्म चक दे इंडिया! को सच किया जा सकता है।

 

indian women s hockey team
indian women s hockey team
indian women s hockey team

indian women s hockey team
indian women s hockey team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा देश इन बेटियों को सलाम कर रहा है और यह भी किसी जीत से कम नहीं है। इन लड़कियों ने साबित कर दिया है कि इस बार हम मेडल से चूक गए तो क्या, अगली बार जरूर मेडल लाएंगे।

इस आर्टिकल को शेयर करें