Instant Glow Face Pack : गर्मियों में इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करें ये तीन घरेलू फेस पैक

हेल्थ

Loading

नई दिल्ली |

आप अपने चेहरे को निखारने के लिए आप क्या कुछ उपाय नहीं करते। ऐसे में मार्केट में महंगे प्रॉडक्ट खरीदने में अक्सर आपकी पैसे तो बहुत खर्च हो जाते हैं लेकिन आपको इससे कोई खास फायदा नहीं होता। आप इन प्रॉडक्ट्स को ध्यान से देखने पर पाएंगे कि इसमें भी नेचुरल फल, सब्जियों, मसालों के तत्व होते हैं लेकिन इनकी मात्रा न के बराबर होती है, जिससे इनका जल्दी फायदा नहीं होता है। आज हम आपको ऐसे तीन नेचुरल फेसमास्क बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपको फायदा होगा बल्कि इससे आपके काफी पैसे भी बच जाएंगे-

 

शहद और नींबू फेस पैक
शहद में विटामिन, मिनरल्सव, अमीनो एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और कुछ एंजाइम होते हैं, जो स्किएन की अंदर से सफाई करते हैं। इस पैक को लगाने से न सिर्फ चेहरे के मुंहासे रोकने में मदद मिलती है बल्किस चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो भी आता है।

सामग्री-
1 चम्मच शहद
नींबू के रस की कुछ बूंदें
विधि-
एक चम्मच शहद में नींबू के रस की 3-4 बूंदें मिलाएं।
इसे अपने चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे को 20 मिनट के बाद धो लें।
ध्यान दें: नींबू का रस आपकी त्वचा को संवेदनशील बना सकता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगा लें।

 

एलोवेरा, नींबू और शहद 
एलोवेरा का फेस पैक मुंहासे को रोकने में मदद करता है। इसे अगर नींबू और शहद के साथ मिला कर लगाया जाए तो स्किपन पर ग्लोे आता है। एलोवेरा स्किन को नमी भी देता है।

सामग्री-
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच शहद
विधि-
एलोवेरा जेल, नींबू का रस और शहद को सीमित मात्रा में मिलाएं।
पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
पैक को 15 मिनट चेहरे पर रखने के बाद सादे पानी से धो लें।

 

tomato

 

टमाटर और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो आपकी त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। मुल्तानी मिट्टी में त्वचा को साफ करने वाले गुण हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए जानी जाती है।

सामग्री-
1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
2 बड़े चम्मच टमाटर का रस
विधि-
मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के रस को एक कटोरे में मिलाएं। जब तक अच्छा पेस्ट न बन जाए तब तक इसे फेटते रहें।
फिर चेहरे पर फेस पैक लगाएं और इसे सूखने दें।
पैक सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
अगर आपकी स्किबन सेंसिटिव है, तो अच्छा  होगा कि आप चेहरे पर फेस पैक लगाने से पहले शरीर के छोटे हिस्सेा पर पैच टेस्ट कर लें।