बीजेपी का 10 जिला प्रमुख पदों पर कब्जा होने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- हम जानते ही थे कि तोड़फोड़ करने में वो माहिर हैं

राजस्थान

Loading

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में भारतीय जतना पार्टी को दस जिला प्रमुख सीटों पर मिली जीत पर बड़ा बयान दिया है।

जयपुर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में भारतीय जतना पार्टी को दस जिला प्रमुख सीटों पर मिली जीत पर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों के सवाल पर गहलोत ने कहा कि आपको मालूम है, सब मीडिया में आ चुका है, नई बात कुछ नहीं है। भारी बहुमत से कांग्रेस जीती है। 24 जगह हमारे प्रमुख बन गए और उनके जो हैं, पांच के दस होने ही थे,  हम जानते ही थे कि तोड़फोड़ करने में वो माहिर हैं। उन्होंने अपने तरीके से बनाए हैं।

गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से से आगे कहा कि खुशी की बात ये है कि इसमें महिलाएं जो हैं, कांग्रेस ने बहुत भारी बहुमत प्राप्त किया है,  करीब 17-18 महिलाएं हमारे आई होंगी। सात महिलाएं उनकी आई हैं। महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट ज्यादा दिए। महिला जीती हमारी। करीब 36-37 एवरेज की उम्र की महिलाए जीत के आईं ,  पिछली बार 48 की उम्र थी पूरे जिला प्रमुखों के अंदर। जिला प्रमुखों का जो आप लोगों ने छापा भी है अखबारों में, 48 से सात साल और कम हो गए, मतलब 41 की उम्र के एवरेज प्रमुख बने हैं। ये एक शुभ संकेत है।

इस चुनाव ने कई संदेश दिए 
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को जनता ज्यादा पसंद कर रही है, वो जीत रहे हैं। महिलाएं आगे आ रही हैं। महिला तो अगर 36-37 परसेंट एज की महिला अगर आई हैं एवरेज, तो शुभ संकेत है। तो मेरा मानना है कि ये चुनाव जो हुए हैं, इस चुनाव ने कई संदेश दिए नए-नए, महिलाओं के बारे में भी, महिला की एवरेज उम्र के बारे में भी, जिला प्रमुखों के बारे में भी और जिला प्रमुखों की एवरेज एज के बारे में भी। तो बदलाव हो रहा है, इस बात की खुशी होनी चाहिए।