![]()
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और विद्यार्थियों को केवल सही अवसर, अनुकूल माहौल व उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और विद्यार्थियों को केवल सही अवसर, अनुकूल माहौल व उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह से बातचीत के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य रखने और समर्पण, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के प्रयास का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अपनी आजीविका कमाना नहीं होना चाहिए, बल्कि अपने ज्ञान के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब युवा रोजगार देने वाले बनेंगे, तो देश के समावेशी विकास को और गति मिलेगी।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय न केवल आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने के अवसर भी मुहैया करा रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों को सही अवसर, अनुकूल माहौल और उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।”
