कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत की एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि ‘जेन-जी’ को उनसे किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में भागवत की टिप्पणी से जुड़े…
नई दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत की एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि ‘जेन-जी’ को उनसे किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में भागवत की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ”जेन-जी को मोहन भागवत जी से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।”
मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन संवाद का एक वैध तरीका है, लेकिन इसका मकसद विभाजन पैदा करने के बजाय आम सहमति बनाना होना चाहिए। भागवत ने मुंबई में ‘इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स’ (आईआईएमयूएन) के 15वें वर्षगांठ कार्यक्रम में ‘जेन-जी’ और ‘जेन अल्फा’ के लगभग 2,000 सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ”विरोध प्रदर्शन भी बातचीत का एक तरीका है।
लोकतंत्र में, विरोध प्रदर्शन आम सहमति बनाने का एक जरिया है। अलग-अलग विचार एक साथ आते हैं और चर्चा के बाद आम सहमति बनती है।” वर्ष 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई पीढ़ी को ‘जेन-जी’ और 2013 से 2024 के बीच पैदा हुई पीढ़ी को ‘जेन-अल्फा’ कहा जाता है।
