तृषा कृष्णन तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अपनी मौजूदगी को लेकर खूब चर्चा में रहीं. इस खास मौके पर तृषा फिरोजी रंग की सिल्क साड़ी और क्रीम ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आईं. एक्ट्रेस जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह मेंं पहुंचीं उन्होंने सबका खूब ध्यान खींचा. इस खास इवेंट में एक्ट्रेस के चेहरे पर उनकी खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने विजय के परिवार से भेंट भी किया. तृषा ने सुपरस्टार की मां को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की.
नई दिल्ली.
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. एक्टर के इस खास दिन का साक्षी बनने के लिए उनका परिवार और पार्टनर तृषा कृष्णन भी चेन्नई में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहे. तृषा कृष्णन के स्टेडियम पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया. थलापति विजय के इस खास मौके पर तृषा कृष्णन के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी. एक्ट्रेस ने विजय की मां का पैर भी छूआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तृषा कृष्णन ने इस खास मौके पर फिरोजी रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी और क्रीम रंग का ब्लाउज पहनकर बेहद पारंपरिक और आकर्षक अंदाज में शिरकत की. एक्ट्रेस ने बालों में चमेली का गजरा और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को बेहद फॉर्मल रखा था. शपथ ग्रहण समारोह से एक्ट्रेस का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.
यहां देखें वायरल वीडियो
तृषा ने थलापति विजय की मां को लगाया गले
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तृषा को विजय के परिवार के सदस्यों से गर्मजोशी से मिलते देखा गया. उन्होंने विजय की मां शोभा चंद्रशेखर और बहन विद्या से भी मुलाकात की. एक्ट्रेस ने थलापति की मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पल को खूब पसंद किया. कई लोगों ने लिखा कि अपने करीबी दोस्त को मुख्यमंत्री बनते देख तृषा के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ नजर आ रही थी. कुछ प्रशंसकों ने उन्हें विजय के सबसे मजबूत समर्थकों में से एक बताया.
इस साल की शुरुआत से थलापति विजय और तृषा कृष्णन के रिलेशनशिप की अटकलें लग रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि कपल डेट कर रहा है. एक्टर की पत्नी ने तलाक की याचिका दायर करते हुए दावा किया है कि थलापति का किसी नामी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.
