कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से जुड़े मसले पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘लद्दाख के युवाओं ने मुझे बताया कि किस तरह उनके खूबसूरत आशियाने को एक पुलिस राज में बदल दिया गया है। उनकी आवाज दबा दी गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया है और उनकी जमीन और नाज़ुक पर्यावरण को मोदी जी के अरबपति मित्रों के हवाले किया जा रहा है।’
नई दिल्ली
रोजगार और उद्योग चाहती है लद्दाख की जनता
राहुल ने लिखा, ‘लद्दाख के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं। वो रोजगार और उद्योग चाहते हैं, मगर ऐसा विकास जो स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाए। आशा है कि अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री इस सच्चाई को समझ पाएं।’
