World News

इस मुस्लिम देश के एक हाथ में भारत की ब्रह्मोस, दूसरे में पाकिस्तान का JF-17, गजब डिफेंस डील का एंडगेम क्या?

मुस्लिम आबादी वाला देश इंडिनेशिया, इस समय दुनिया के रक्षा बाजार में एक बहुत बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है और उसने अपनी सेना को फौलाद बनाने के लिए एक अनोखी चाल चली है. वह एक तरफ भारत से दुनिया की सबसे तेज ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल खरीद रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ जेएफ-17 लड़ाकू विमानों की डील पर बात कर रहा है. आगे जानें इस चाल के पीछे आखिर इस देश का एंडगेम क्या है?

जकार्ता 
दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा देश है जिसने अपनी सेना को फौलाद बनाने के लिए ग्लोबल डिफेंस मार्केट में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है. इस देश ने भारत और पाकिस्तान जैसे धुर विरोधियों को एक साथ अपनी चौखट पर ला खड़ा किया है. ये मुस्लिम देश समुद्री दुश्मनों को डराने के लिए एक हाथ से भारत की ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा है और दूसरे हाथ से पाकिस्तान के JF-17 की डील कर रहा है. आगे जानें कौन सा देश डिफेंस मार्केट में ये खेल कर रहा है और इसके पीछे की रणनीति क्या है?

भारत और पाकिस्तान से हथियारों की महाडील करने वाले ये देश इंडोनेशिया है, जो इस वक्त दुनिया के रक्षा बाजार में बड़ा खिलाड़ी बनकर उभर रहा है. मिलिट्री इक्विपमेंट्स को लेकर उसके हालिया फैसलों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. एक तरफ जहां वो पाकिस्तान से JF-17 थंडर जैसे लड़ाकू विमान खरीदने की बातचीत कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसने भारत के साथ खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल का सौदा पक्का करके सबको चौंका दिया है.

क्या इंडोनेशिया की वायुसेना में शामिल होगा पाकिस्तानी विमान?

  • जनवरी के महीने में जब पाकिस्तान अपने JF-17 थंडर विमानों को बेचने के लिए अफ्रीका और एशिया के देशों में जमकर प्रमोशन कर रहा था, तब इंडोनेशिया का नाम सबसे ऊपर आया.
  • इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के एयर चीफ से मुलाकात की, जिसमें रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर लंबी बात हुई.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया करीब 40 जेएफ-17 विमान खरीदने पर विचार कर रहा था.
  • बता दें कि इस विमान को पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया है और इंडोनेशिया इसे अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प मान रहा है.
Zoom
इंडोनेशिया पाकिस्तान JF-17 डील

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल के लिए क्यों चुकाए करोड़ों डॉलर?

  • पाकिस्तान से बातचीत के कुछ ही हफ्तों बाद खबर आई कि इंडोनेशिया ने भारत के साथ ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल सिस्टम का सौदा पक्का कर लिया है. यह भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट के लिए एक बहुत बड़ी जीत है.
  • यह सौदा करीब 200 मिलियन डॉलर से 350 मिलियन डॉलर के बीच बताया जा रहा है.
  • इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि यह सौदा उनकी नौसेना और समुद्री सुरक्षा को आधुनिक बनाने के लिए किया गया है.
  • ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे जहाज से भी दागा जा सकता है, और इंडोनेशिया इसे अपने तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करेगा.
इंडोनेशिया भारत ब्रह्मोस मिसाइल डील

 

Zoom
साउथ चाइना सी का तनाव और इंडोनेशिया की तैयारी
  • इंडोनेशिया जिस तेजी से हथियार खरीद रहा है, उसके पीछे सबसे बड़ी वजह साउथ चाइना सी में बढ़ता तनाव है.
  • चीन की बढ़ती दादागिरी को देखते हुए इंडोनेशिया अपनी समुद्री सीमाओं को अभेद्य बनाना चाहता है.
  • फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया दूसरा ऐसा देश है जिसने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल पर भरोसा जताया है. वियतनाम और मलेशिया जैसे देश भी अब कतार में खड़े हैं.
  • एक तरफ पाकिस्तान से विमान की बात और दूसरी तरफ भारत से मिसाइल लेना यह दिखाता है कि इंडोनेशिया किसी एक देश पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे अच्छे हथियार चुन रहा है.

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button