धर्म

कब से शुरू होगा चैत्र नवरात्र? जानें अष्टमी, नवमी और दशमी की पूरी तारीख

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च 2026 को प्रारंभ हो रही है.जो की 10 दिनों तक चलेगा.इसमें 9 दिन की नवरात्र होगा .इसमें 26 मार्च 2026 को अष्टमी का व्रत होगा. 27 को महानवमी की पूजा होगी और 28 मार्च 2026 को दशमी मनाया जायेगा.

 

 

पूर्णिया के पंडित मनोतपल झा कहते है कि नवरात्रि साल में चार होता है.शारदीय नवरात्र, बसंत नवरात्र, शिशिर नवरात्र और गुप्त नवरात्र यह सभी अलग अलग महीनों में मनाया जाता है.लेकिन उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो नवरात्र आ रहा है इसे हम लोग चैत्र नवरात्र कहते हैं. वही इसकी शुरुआत 19 मार्च 2026 को प्रारंभ हो रही है.जो की 10 दिनों तक चलेगा.इसमें 9 दिन की नवरात्र होगा .इसमें 26 मार्च 2026 को अष्टमी का व्रत होगा और 27 को महानवमी की पूजा होगी और 28 मार्च 2026 को दशमी मनाया जायेगा.

शारदीय नवरात्र के तरह ही मनाते बसंत नवरात्र
उन्होंने कहा कि यह नवरात्र जो होता है बुराई पर अच्छाई की प्रतीक विजय के लिए मनाया जाता है.इस दिन रावण का दहन भी करते हैं. जबकि उन्होंने कहा कि इस नवरात्र जो बसंत नवरात्र जो 19 मार्च से शुरू होगा. जो की चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को प्रारंभ होगा.इसे करने से लोगो को धन- धान्य से परिपूर्ण करने के लिए किया जाता है. वही इस नवरात्र को परिवार के लोग हैं तो शारदीय नवरात्र के तरह ही नवरात्र को मनाते हैं. इसे मनाने से सुख समृद्धि धन- धान्य से परिपूर्ण माता करती है.वही पूर्ण यह नवरात्र पूर्ण रूपेण शारदीय नवरात्र के तरह ही होता है नवरात्र में लोग 9 दिन अपने घर में साफ सफाई रखते हैं और नवरात्र भी करते हैं कई उपवास करते हैं वह दिन भर फलाहारी करके रात में पारण करते हैं कई 9 दिन तक उपवास करते हैं और दसवें दिन अन्ना ग्रहण करते हैं
इस दिन होगा अष्टमी का व्रत, इस दिन करे नवमी
वही पूर्णिया के पंडित मनोतपल झा कहते हैं कई लोग इस नवरात्र में जो अष्टमी का व्रत करते हैं वह 26 मार्च 2026 को अष्टमी का व्रत करेंगे जो महानवमी का व्रत करते हैं वह 27 मार्च 2026 को महानवमी का व्रत करेंगे.और 28 मार्च को दशमी मनायेंगे.हालांकि उन्होंने कहा बसंत नवरात्र को लोग घर घर नहीं मनाते लेकिन ज्यादातर लोग इसे मनाते हैं.

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button