‘जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का अवसर है दिवाली’; राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Breaking News

Loading

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने का आह्वान किया। मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद करने और उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है।

 नई दिल्ली

 

‘यह दिवाली सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए’
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दिवाली का पावन अवसर आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन श्रद्धालु धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि खुशी का यह त्योहार आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है। मुर्मू ने कहा, मैं सभी से सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्वक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दिवाली मनाने का आग्रह करती हूं। यह दिवाली सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए।