क्राइम

Chaitanyananda:3 बहनें, ग्रेजुएट और शादीशुदा, कैसे बनीं बाबा की खास और फिर… लेडी ब्रिगेड पर बड़ा खुलासा

स्वामी चैतन्यानंद की करीबी 3 बहनों ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. कैसे ये तीनों बहनें चैतन्यानंद के करीब आईं और बाबा के लिए ये क्या-क्या करती थीं. वैसे आरोपी बाबा को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.

 

नई दिल्ली.
दिल्ली पुलिस ने बाबा चैतन्यानंद की लेडी ब्रिगेड का बड़ा राज खोल दिया है. पुलिस ने बाबा के सबसे नजदीकी लोगों में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात ये है कि तीनों महिलाएं आपस में सगी बहनें हैं श्वेता, भावना और काजल. ये तीनों                                                                              पश्चिम बिहार, दिल्ली की रहने वाली हैं.

कैसे जुड़ीं बाबा से?

सबसे पहले साल 2011 में श्वेता बाबा से जुड़ी थी. इसके बाद में उसने अपनी दोनों बहनों भावना और काजल का भी बाबा से परिचय कराया. इसके बाद बाबा चैतन्यानंद ने तीनों को अपने यहां नौकरी दे दी. 

ग्रेजुएट और शादीशुदा, लेकिन बनीं बाबा की खास

तीनों बहनें ग्रेजुएट और शादीशुदा हैं. योग्यता के हिसाब से बाबा ने उन्हें 60 से 80 हजार तक की मोटी सैलरी दे रखी थी. धीरे-धीरे तीनों बाबा की सबसे भरोसेमंद राजदार बन गईं. पैसा और रुतबा देखकर तीनों हर बात में बाबा का साथ देने लगीं.

बाबा से अश्लील चैट और विदेश यात्राएं

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि बाबा चैतन्यानंद तीनों बहनों से अश्लील चैट करता था. यही नहीं ये महिलाएं कई बार बाबा के साथ विदेश यात्राओं पर भी गईं. हाल ही में जब बाबा यूएई गया था, तो इनमें से एक बहन भी उसके साथ थी. बताया जा रहा है कि बाबा अब तक करीब 100 देशों का दौरा कर चुका है.

छात्राओं को धमकाना और सबूत मिटाना

तीनों बहनों का काम सिर्फ योग क्लास तक सीमित नहीं था. बाबा के इशारे पर ये छात्राओं को धमकातीं और उनकी चैट डिलीट करातीं, सबूत नष्ट करतीं और लड़कियों को बाबा की बात मानने के लिए मजबूर करती थीं. इनके व्हाट्सऐप ग्रुप में योग की तस्वीरें डाली जाती थीं, जिन पर बाबा खुद अश्लील कमेंट करता था.

कोविड के बाद सिर्फ लड़कियां, बढ़ा रुतबा

कोविड से पहले बाबा के इंस्टिट्यूट में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ते थे, लेकिन कोविड के बाद बाबा ने सिर्फ लड़कियों को ही एडमिशन देना शुरू किया. इसके बाद इन तीनों बहनों का रुतबा और बढ़ गया.

चौंकाने वाला खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को इनमें से एक बहन का अश्लील फोटो बाबा के कमरे से भी मिला है. तीनों बहनों ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि बाबा कई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है. कुल मिलाकर, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आईं ये तीन बहनें बाबा की सबसे खास टीम का हिस्सा थीं. ये बहनें न सिर्फ बाबा की राजदार थीं, बल्कि बाबा के काले कारनामों को छुपाने में उसकी मददगार भी साबित हुईं.

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button