World News

ईरान-इजरायल : विदेश मंत्रालय ने नियंत्रण कक्ष बनाया

ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए यहां और दूतावासों में नियंत्रण कक्ष बनाये हैं

 

नई दिल्ली

ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए यहां और दूतावासों में नियंत्रण कक्ष बनाये हैं।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष को देखते हुए मंत्रालय में दिन रात काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

इस नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नम्बर 1800118797 और निम्न नम्बरों +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 और +91-9968291988 (व्हाटस्एप) पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा तेहरान में भारतीय दूतावास ने भी दिन रात काम करने वाली हेल्पलाइन शुरू की है। इस पर निम्न नम्बरों पर +98 9128109115, +98 9128109109 बात की जा सकती है। इसके अलावा +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709 नम्बरों पर व्हाटस्एप किया जा सकता है। बंदर अब्बास में +98 9177699036

और जहेदान में +98 9396356649 नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।

ईरान में रह रहे 1300 से भी अधिक छात्रों ने सरकार से उन्हें सुरक्षित निकालने की अपील की है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button