देश

पहलगाम आतंकी हमला-धर्म पूछकर मारने वाले मुसलमान नहीं हो सकते:अबू आजमी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अबू आजमी ने कहा कि धर्म पूछकर मारने वाले मुसलमान नहीं हो सकते। उन्होंने सरकार से सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए और अमरनाथ यात्रा के लिए उचित व्यवस्था की मांग की। हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और चार संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें सामने आई हैं।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोश में है। इस हमले में 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी जिहादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। हमले के बाद पीएम मोदी भी अपना सऊदी अरब का दौरा रद्द करके भारत वापस आ गए हैं। पीएम मोदी ने गृहमंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ हाई-लेवल मीटिंग की है। आज देश का हर नेता सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त एक्शन की अपील कर रहा है। इस बीच विवादों में रहे सपा विधायक अबू आजमी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

मारने वाले मुसलमान नहीं- अबू आजमी

अबू आजमी ने कहा कि अगर हत्यारों को वाकई उनका धर्म और नाम पूछकर मारा गया है, तो वे मुसलमान नहीं हो सकते। वे इस्लाम के अनुयायी नहीं हो सकते। ऐसा करने वालों को इस्लाम से खारिज कर दिया जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “अगर मैं कहूं कि यह सुरक्षा में चूक है, तो इतनी कड़ी सुरक्षा में उन्होंने हत्या कैसे कर दी? यह सरकार की जिम्मेदारी है। अमरनाथ यात्रा अब शुरू होने वाली है, यात्रा एक महीने तक चलेगी और सरकार को निश्चित रूप से उचित व्यवस्था करनी चाहिए। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।”

26 लोगों की मौत की पुष्टि

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र के पांच लोग शामिल हैं। राज्य सरकार ने कश्मीर हमले में मारे गए महाराष्ट्र के लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Pahalgam Attack Terrorist
Pahalgam Attack TerroristSource: Social Media

आतंकियों की तस्वीर आई सामने

इस हमले के चार संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें हमले से पहले की हैं। आतंकियों के पास एक तरीका है कि वे हमला करने से पहले अपनी तस्वीरें खींचकर अपने आकाओं को भेज देते हैं। इनमें से एक का नाम आसिफ फौजी है, दूसरे का नाम सुलेमान है और तीसरे का नाम अबू तल्हा है। माना जा रहा है कि अबू तल्हा पाकिस्तान का रहने वाला है। चौथे का नाम स्पष्ट नहीं है। संदिग्धों के स्केच भी जारी किए गए हैं और वे तस्वीरों से लगभग मिलते-जुलते हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button