मध्य प्रदेश Politics: मेरे पास BJP-RSS के कई नेताओं की अश्लील सीडी- कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह का दावा, पर नाम बताने से इनकार

Congress MLA Govind Singh Big Claim: मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने एक बड़ा दावा करके सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई बड़े नेताओं की अश्लील सीडी मेरे पास है। लेकिन किसी के ऊपर […]
भोपाल
Congress MLA Govind Singh Big Claim: मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने एक बड़ा दावा करके सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई बड़े नेताओं की अश्लील सीडी मेरे पास है। लेकिन किसी के ऊपर इस तरह के आरोप लगाना हमारी संस्कृति में नहीं है।”
पार्टी के विधायक सुनील सर्राफ के रिवाल्वर डांस का किया बचाव
उन्होंने अपनी पार्टी के नेता और अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ के ऊपर नव वर्ष के मौके पर रिवाल्वर चलाते हुए डांस करने का वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसी बात पर उन्होंने भाजपा और आरएसएस नेताओं की अश्लील सीडी होने की बात कही।
राजा पटेरिया की गिरफ्तारी का भी कर चुके हैं विरोध
कुछ समय पहले वयोवृद्ध कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने पार्टी नेता राजा पटेरिया की गिरफ्तारी का भी विरोध किया था, जिन्हें प्रधानमंत्री के खिलाफ उनकी “मोदी को मारो” टिप्पणी के लिए हिरासत में लिया गया था। सिंह ने एएनआई से कहा, ‘मैं राजा पटेरिया की गिरफ्तारी का विरोध करता हूं, इस घटना को तवज्जो देना उचित नहीं है। पटेरिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने चुनाव में हार के अर्थ में ‘हत्या’ कहा था। इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। अगर किसी को ठेस पहुंची हो. उसके बाद भी गिरफ्तारी का औचित्य नहीं है।’
सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य राजनीतिक दलों को खत्म करना चाहती है और वे इसी नीति के तहत काम कर रहे हैं। भाजपा आधे मामले को छिपाती है और इस मामले का फायदा उठा रही है।”
कांग्रेस नेता ने कहा, “मुझे राजा पटेरिया का समर्थन प्राप्त है और मुझे उम्मीद है कि राजा पटेरिया को अदालत से न्याय मिलेगा। मैं राजा पटेरिया को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, मनुष्यों के प्रति हिंसा को छोड़ दें, वह जानवरों के खिलाफ भी हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं। एक व्यक्ति जो अनुयायी है महात्मा गांधी और अहिंसा के अनुयायी इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।”