दरवाजा खुलवाया, फिर पति-पत्नी को तलवार से काट डाला, सुबह-सुबह डबल मर्डर से दहल उठी झांसी

क्राइम

Loading

 उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवक ने पति-पत्नी की तलवार से काटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह आरोपी ने दरवाजा खुलवाया और बिना कुछ पूछे और कहे तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

झांसी.

उत्तर प्रदेश के झांसी में मंगलवार सुबह होते ही डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई. डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले दबंग ने घर का दरवाजा खुलवाकर पति-पत्नी को तलवार से काटकर मौत के घात उतार दिया. हत्या करने के बाद आरोपी दोनों शवों के पास बैठ गया. डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर तफ्तीश में जुटी है.

पूरा मामला तोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कटोरा गांव का है, जहां पति पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी संगीता की सुबह होते ही हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाका दहल उठा. मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले शांति प्रसाद ने उनके बेटे और बहू की तलवार से कई बार वार कर हत्या कर दी. हत्यारोपी शांति प्रसाद घर गया. उसने दरवाजा खुलवाया. जैसे ही उनके बेटे और बहू ने दरवाजा खोला, दबंग शांति प्रसाद तलवार पीछे छिपाए हुए था. हत्यारोपी शांति प्रसाद ने बिना कुछ पूछे और कुछ कहे  पुष्पेंद्र और संगीता पर धारदार हथियार से तब तक हमला किया जब तक दोनों की मौके पर मौत नहीं हो गई.

हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
सुबह 8 बजे के आसपास गांव में डबल मर्डर की वारदात हो जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची।  एसएसपी ने मौका-ए-वारदात का बारीकी से मुआयना कर मृतक के परिजनों से काफी देर तक जानकारी ली. पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल डबल मर्डर की वारदात क्यों की गई? हत्यारोपी का मृतक दंपति से क्या विवाद था? फिलहाल अभी वजह साफ नहीं हो पाई है. वहीं इस बाबत एसएसपी का कहना है कि हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई करेगी.