Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की मौत से शॉक में युवराज सिंह, रात 2 बजे जाहिर की तकलीफ

Baba Siddique Murder पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी के मौत की खबर सुनकर शॉट में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर रात दो बजे तकलीफ जाहिर करते हुए उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना जताई.

नई दिल्ली.

शनिवार को मुंबई से एक ऐसा खबर आई जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने के बाद उनको तुरंत ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया. बाबा के सलामती की दुआ मांगी जा रही थी लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. मुंबई में जब उनको गोली मारी गई तो वह अपने बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर दशहरा के जश्न में शामिल थे. पूरे देश में बाबा के मौत की खबर से शोक की लहर है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी इस घटना से सदमे में हैं. उन्होंने रात दो बजे इसे लेकर अपनी तकलीफ जाहिर की.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत पर अपनी संवेदना जताई. पूर्व क्रिकेटर ने रात के दो बजे उठकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तकलीफ जाहिर की.

उन्होंने लिखा, ‘बाबा सिद्दीकी के असमय निधन से स्तब्ध और गहरे दुखी हूं. वे एक सच्चे नेता थे जिन्होंने लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया. उनकी ईमानदारी और बड़े दिल को जानने वाले सभी लोग हमेशा याद रखेंगे. इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.