क्राइम

हाले लुइया… घर से आ रही थीं अजीब आवाजें, पड़ोसियों ने तुरंत लगाया पुलिस को फोन, जैसे ही खोला गेट, फिर खुल गई ‘राज’

पुलिस ने सोमवार को एक बड़े गैंग का भंड़ाफोड़ किया है. दरअसल, गाजियाबाद में एक घर में बड़े स्तर पर धर्मपरिवर्तन का गोरखधंधा चल रहा था. पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल के पीटी टीचर को गिरफ्तार किया है.

 

गाजियाबाद

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. पड़ोसियों के शिकायत के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जैसे ही गर का गेट खुलावाया अंदर के नजारे हैरान करने वाले थे. दरअसल, घर में धर्मांतरण का गोरखधंधा चल रहा था. पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल के एक पीटी टीचर और उनके साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि यहां पर बड़ी संख्या में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था.

गाजियाबाद की असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर पूनम मिश्रा ने इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 23 सितंबर को पुलिस को नंदी ग्राम थाना क्षेत्र में धर्मांतरण की लिखित सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि उस गुप्त सूचना में बताया गया कि सेवा नगर में एक मकान में बड़े स्तर पर धर्मांतरण की प्रक्रिया चल रही है. इसमें एक प्राइवेट स्कूल का पीटी टीचर और उसके कुछ साथी शामिल हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस ने जैसे ही रेड मारी तो प्रथम दृष्ट्या में शिकायत सही मालूम हो रही थी.

यहां देखिए असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर पूनम मिश्रा ने क्या बताया?

 

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. नंदी ग्राम थाना में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि उनके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने बताया इनमें मुख्य आरोपी में प्राइवेट स्कूल का पीटी टिचर और उसके चार अन्य साथी शामिल हैं. इनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों ने पूछताछ के दौरान उन्होंने धर्मांतरण कराने की बात कबूल ली है. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button