खेल

सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं ये 5 स्टार क्रिकेटर्स, इस खिलाड़ी के कमरे में पकड़ी गई थी लड़कियां

क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, और खिलाड़ी इसे खेलने का सपना लेकर मैदान पर उतरते हैं। लेकिन कुछ क्रिकेटरों की हरकतें न सिर्फ उनकी छवि को खराब करती हैं, बल्कि उनके देश और क्रिकेट की साख पर भी बुरा असर डालती हैं। यहां 5 ऐसे क्रिकेट…

 

नेशनल डेस्क: क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, और खिलाड़ी इसे खेलने का सपना लेकर मैदान पर उतरते हैं। लेकिन कुछ क्रिकेटरों की हरकतें न सिर्फ उनकी छवि को खराब करती हैं, बल्कि उनके देश और क्रिकेट की साख पर भी बुरा असर डालती हैं। यहां 5 ऐसे क्रिकेट विवादों की चर्चा है, जिनसे न सिर्फ खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा पर दाग लगे, बल्कि क्रिकेट का खेल भी शर्मिंदा हुआ।

PunjabKesari

शेन वॉर्न का सेक्स स्कैंडल
ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न भी विवादों से घिरे रहे। उन पर ब्रिटिश नर्स डोना राइट को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा था। इसके अलावा, 2006 के काउंटी मैच से पहले 2 मॉडल्स के साथ उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीक हो गई थीं, जिससे बड़ा बवाल खड़ा हो गया था।

PunjabKesari

क्रिस गेल का मसाज थेरेपिस्ट विवाद
वेस्टइंडीज के मशहूर बल्लेबाज क्रिस गेल अपने आक्रामक खेल के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन पर एक मसाज थेरेपिस्ट ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने कहा कि जब वह चेजिंग रूम में तौलिया ढूंढ रही थी, तभी गेल ने अचानक तौलिया खींचकर अपने प्राइवेट पार्ट को दिखाया। हालांकि, इस मामले में कोर्ट ने बाद में गेल को क्लीन चिट दे दी थी और वह केस जीत गए थे।

PunjabKesari

शाहिद अफरीदी का होटल कांड
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने करियर के शुरुआती दौर में एक बड़े विवाद में फंस गए थे। कराची के एक होटल में उन्हें दो अन्य खिलाड़ियों के साथ लड़कियों के साथ पकड़ा गया था। इन क्रिकेटरों ने दावा किया था कि लड़कियां सिर्फ ऑटोग्राफ लेने आई थीं, लेकिन जांच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों पर 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

PunjabKesari

केविन पीटरसन का रिश्ता विवाद
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का नाम भी विवादों में शामिल रहा है। उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड वैनेसा निम्मो ने उन पर आरोप लगाया था कि केविन ने केवल एक महीने के अफेयर के बाद उन्हें एक SMS के जरिए रिश्ता तोड़ने की सूचना दी। वैनेसा ने यह भी आरोप लगाया कि पीटरसन दिनभर सेक्स की मांग करते थे और उन पर दबाव बनाते थे। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में काफी हलचल मचाई थी।

PunjabKesari

हर्शल गिब्स का विवादित खुलासा
साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने अपनी आत्मकथा ‘टू द प्वाइंट’ में अपनी सेक्स लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 1999 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने से पहले एक लड़की ने उन्हें प्रेरित किया था, जो होटल में उनके साथ बिस्तर पर थीं। गिब्स ने उसे अपना लकी चार्म बताया, जिससे यह मामला विवादों में आ गया।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button