भाजपा और मीडिया राज्य को कर रही बदनाम, महिला से हिंसा के वीडियो दो साल पुराना : ममता बनर्जी

कोलकाता हवाई अड्डे पर ममता बनर्जी ने कहा कि दो साल पुरानी घटना का वीडियो क्लिप वायरल किया है। यह घटना तब की है जब उस लोकसभा सीट से भाजपा के अर्जुन सिंह बैरकपुर लोकसभा सीट के सांसद थे।
कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने उपचुनाव के बाद भाजपा और मीडिया के एक वर्ग पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के अरियाधा में भीड़ द्वारा हमला करने की घटना दो साल पुरानी थी, जिसे बार-बार दिखाया जा रहा है। उस समय अर्जुन सिंह बैरकपुर वहां के सांसद थे, जो कि भाजपा के हैं।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल एक हिंसा के वीडियो को लेकर पश्चिम बंगाल पर जमकर निशाना साधा जा रहा था। यह घटना अरियाधा में एक लड़की पर लोगों के समूह द्वारा हमला किए जाने की थी। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। इसके अलावा स्थानीय टीएमसी नेता और मुख्य संदिग्ध जयंत सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। बुधवार को ममता बनर्जी ने इस मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा और मीडिया के एक वर्ग आरोपी बताया।
कोलकाता हवाई अड्डे पर उन्होंने कहा कि दो साल पुरानी घटना का वीडियो क्लिप वायरल किया है। यह घटना तब की है जब उस लोकसभा सीट से भाजपा के अर्जुन सिंह बैरकपुर लोकसभा सीट के सांसद थे। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों के एक वर्ग पर बुधवार को होने वाले उपचुनावों से पहले भाजपा के इशारे पर पुरानी घटना को बार-बार दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया और भाजपा का एक वर्ग बंगाल में भाजपा को मिली हार के लिए अपने नुकसान की भरपाई के लिए राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।”