खेल

IND vs SL : पतंग के मैदान में आने से रुका खेल, दीपक चाहर ने इसके बाद की शानदार वापसी

नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। टीम इंडिया को जीतने के लिए 263 रन चाहिए।  श्रीलंका की तरफ से सबसे अधिक 43 रन चामिका करुणारत्ने  ने बनाए। मेजबान टीम के कप्तान कप्तान दासुन शनाका ने  39 रन बनाए। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मैदान में पतंग आने की वजह से ये मैच रोका गया। जिस समय मैच रूका था उस समय श्रीलंका के 4 विकेट खोकर 150 से ज्यादा रन बना रखे थे। मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो दीपक चाहर ने श्रीलंका को दो तगड़े झटके।

दीपक चाहर ने 37.2 ओवर में चरित असालांका को 38 रन पर आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके बाद चाहर ने 39.3 ओवर में वानेंदु हसारंगा को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। हसारंगा 8 रन बनाकर आउट हुए।  दीपक चाहर ने लगातार दो ओवरों मे दो विकेट चटकाए। वहीं उनके साथी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट भी नहीं मिला। वो काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 9 ओवर में 63 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

 

मैच की बात करें तो भारत ने इस मैच में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव दोनों को मौका दिया। दो साल पहले इन दोनों ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 में आखिर बार एक साथ खेला था। युजवेंद्र चहल ने आज भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने अविष्का फर्नांडो को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। ने अविष्का फर्नांडो  32 रन बनाकर आउट हुए। अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका के बीच पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई।
भारत की तरफ से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने इस मैच से अपना वनडे डेब्यू किया है। ईशान किशन अपने बर्थडे के दिन वनडे डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। किशन से पहले अपने बर्थडे पर डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर गुरशरण सिंह थे। उन्होंने आठ मार्च 1990 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैमिल्टन में अपना पहला और आखिरी वनडे खेला था। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भानुका राजपक्षा ने  श्रीलंका की तरफ से डेब्यू किया।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button