सुबह-शाम की ये आदत… पड़ेगी सेहत पर भारी! आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया चाय पीने के नुकसान

रोज चाय पीने से अनिद्रा, थकान हो सकता है. इसके साथ ही लोगों की स्लीप साइकिल भी चाय पीने के कारण बिगड़ जाता है. कई लोग में जी मचलाने, उल्टी होने की समस्या भी चाय में देखी गई है. दिन में कई बार चाय पीने से पेट की समस्या अधिक रहती है.
हजारीबाग.
हम भारतीयों को चाय पीना खूब पसंद है. चाय भारत में पिए जाने वाला सबसे मुख्य पेय पदार्थ में एक है. हम भारतीय आधिकांश चाय को चाय नही एनर्जी ड्रिंक समझ कर पीते है. यहीं कारण है कि आधे हिंदुस्तान की नींद चाय से खुलती है. लेकिन यह चाय कभी कभी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होता है. आयुर्वेद में कई ऐसे बीमारी के रोगियों को चाय पीना पूर्ण रूप से वर्जित कर दिया जाता है.
इस संबंध में हजारीबाग के सदर अस्पताल के आयुष विभाग के डॉ. मकरंद कुमार (BAMS, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज बेगूसराय बिहार, अनुभव 24 वर्ष) ने कहा कि हम में से अधिकांश लोग चाय का सेवन करते हैं. लेकिन, चाय कभी-कभी नुकसानदायक साबित होता है. इसके कई साइड इफेक्ट है जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलते हैं.
पाचन तंत्र हो जाता है कमजोर
रोज चाय पीने से अनिद्रा, थकान हो सकता है. इसके साथ ही लोगों की स्लीप साइकिल भी चाय पीने के कारण बिगड़ जाता है. कई लोग में जी मचलाने, उल्टी होने की समस्या भी चाय में देखी गई है. दिन में कई बार चाय पीने से पेट की समस्या अधिक रहती है. जिसमें लोगों को गैस होना, अपच होना पाचन तंत्र कमजोर पडना यादि शामिल है.
चाय के जगह ग्रीन टी
ज्यादा चाय पीने से एनीमिया, दांत पीले पड़ना, डिहाइड्रेशन होना आदि भी देखे गए हैं. इसलिए अगर कोई चाय पीना चाहता है तो वह समान चाय की बजाय है ग्रीन टी का सेवन करें. यह कई रोगों में फायदेमंद साबित होता है. लेकिन, यह अवश्य ध्यान दें की अत्यधिक इसका भी सेवन न करें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. CRIME CAP NEWWS किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.




