भाजपा चुनाव चीतने के लिए झूठ का खाका तैयार कर रही, ममता का BJP पर करारा हमला

Breaking News

Loading

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव जीतने के लिए झूठ का खाका तैयार कर रही है।

पश्चिम बंगाल 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव जीतने के लिए झूठ का खाका तैयार कर रही है। बीरभूम संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार शताब्दी रॉय के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसके पास राष्ट्रीय स्तर के दो शीर्ष नेता हैं, जो “पूरे देश को लूट रहे हैं, लेकिन अपने पापों को छुपाने के लिए बंगाल को बदनाम कर रहे हैं।”

मोदी सरकार ने गरीब लोगों का पैसा रोक लिया है।
बीरभूम जिले के साईंथिया में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “ भाजपा झूठ फैलाकर चुनाव जीतने का खाका तैयार कर रही है। क्या आप दंगों की साजिश रचने वाले प्रधानमंत्री को वोट करेंगे?” भाजपा पर संदेशखालि को लेकर झूठा विमर्श गढ़ने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, “आपने (भाजपा ने) बंगाल की करोड़ों माताओं-बहनों का अपमान किया है। आपने उन्हें आरोप लगाने के लिए पैसे दिए। आपको ऐसे कृत्य पर शर्म आनी चाहिए।” बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार प्रिंट और डिजिटल मीडिया में विज्ञापन देने पर करोड़ रुपये खर्च कर रही है, लेकिन बंगाल के गरीब लोगों का पैसा उसने रोक लिया है।