धर्म

रमा एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट

rama ekadashi vrat 2022 date time puja vidhi : हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

नई दिल्ली

हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। रमा एकादशी के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करें। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। आइए जानते हैं रमा एकादशी डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की लिस्ट….

रमा एकादशी डेट- 21 अक्टूबर, 2022 

मुहूर्त- 

एकादशी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 20, 2022 को 04:04 पी एम बजे

एकादशी तिथि समाप्त – अक्टूबर 21, 2022 को 05:22 पी एम बजे

व्रत पारणा टाइम- 22 अक्टूबर को 06:17 ए एम से 08:33 ए एम

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 06:02 पी एम

एकादशी व्रत पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
  • भगवान की आरती करें।
  • भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

    • श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
    • पुष्प
    • नारियल
    • सुपारी
    • फल
    • लौंग
    • धूप
    • दीप
    • घी
    • पंचामृत
    • अक्षत
    • तुलसी दल
    • चंदन
    • मिष्ठान

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button