मध्य प्रदेश में महंगाई मुक्त अभियान में कमलनाथ का भाजपा पर हमला, उनका मुंह खुला, आंख और कान नहीं खुले

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के महंगाई मुक्त अभियान की कमलनाथ ने अपने सरकारी निवास के सामने गैस की टंकी के साथ प्रदर्शन से की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमला बोला कि उनका मुंह खुला है। आखं और कान बंद।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के महंगाई मुक्त अभियान की कमलनाथ ने अपने सरकारी निवास के सामने गैस की टंकी के साथ प्रदर्शन से की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमला बोला कि उनका मुंह खुला है। आखं और कान नहीं खुले हैं। इस अभियान से उनकी आंखें और कान खोली जा रही हैं। वहीं, भाजपा की ओर से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया कि घर से अभियान का मतलब कांग्रेस को घर बैठाना है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के महंगाई मुक्त अभियान की आज कमलनाथ के निवास से शुरुआत हुई। यहां कमलनाथ के अलावा कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद सहित पीसीसी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह आदि ने गैस सिलेंडर लेकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस जनों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और रोजाना ही बढ़ रही हैं क्योंकि अभी किसी जगह चुनाव नहीं हैं। गैस सिलेंडर एक हजार रुपए कर दिया है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों से महंगाई का सीधा संबंध
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों के बढ़ने से महंगाई बढ़ती है। रोजाना इनकी कीमतें बढ़ रही हैं। इससे केवल वाहन ही प्रभावित नहीं होती है बल्कि सब्जी, दूध, दवाई सभी को प्रभावित होती हैं। परिवहन पर असर पड़ने से कीमतें सभी चीज की बढ़ती हैं। कमनलाथ ने कहा कि भाजपा ने घोषणाओं की फैक्टरी खोल रखी है। आर्थिक गतिविधियां ठप हैं।