दिल्ली

‘अरबपतियों की जेब भरना सरकार की प्राथमिकता’, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर प्रियंका ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता केवल कुछ अरबपतियों की जेब भरना है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता केवल कुछ अरबपतियों की जेब भरना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पिछले 19 महीने में 29 प्रतिशत सस्ता हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तेल कंपनियों ने छह महीने में 1.32 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया है। उनकी इस अकूत कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है।” प्रियंका गांधी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा, ‘‘गरीब और मध्यवर्गीय लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिली। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ चंद अरबपतियों की जेब भरने की है।”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button