इजरायल के लगभग 30 बच्चे हमास के कब्जे में, वापसी के इंतजार कर रहे परिवारों में शोक की लहर, जानें अपडेट

विदेश

Loading

हमास ने इजरायल पर हमला कर 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया और उन्हें गाजा में रखा गया है. इजरायल आतंकवादियों द्वारा मारे गए अपने 1,400 से अधिक लोगों का शोक मना रहा है. इजरायल से बंधक बनाए गए लगभग 30 बच्चों के परिवार अपनी गंभीर पीड़ा का बयान करते हुए कहते है कि उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा का डर सता रहा है.

लंदन.

अबीगैल एडन सिर्फ तीन साल की बच्ची है, हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को किबुत्ज, केफर अजा पर हमला किया और उसके माता-पिता की हत्या कर दी तो उसे केवल इतना पता था कि आश्रय लेने के लिए उसे पड़ोसी के पास भागना चाहिए.

वहीं, ब्रोडच के परिवार में शामिल मां ‘हैगर’ और उसके 3 बच्चे हिंसा भड़कने पर अबीगैल को अपने साथ ले गए. लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि पांचों लोग लापता हो गए हैं. बाद में सरकार ने सभी पांचों के हमास का बंदी होने की पुष्टि की.

हमास ने इजरायल पर हमला कर 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया और उन्हें गाजा में रखा गया है. इजरायल आतंकवादियों द्वारा मारे गए अपने 1,400 से अधिक लोगों का शोक मना रहा है. इजरायल से बंधक बनाए गए लगभग 30 बच्चों के परिवार अपनी गंभीर पीड़ा का बयान करते हुए कहते है कि उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा का डर सता रहा है.

अबीगैल की चाची ताल एडन ने टेलीफोन पर एक इंटरव्यू में बताया, ‘वह एक बच्ची है, सिर्फ तीन साल की है, और वह बिल्कुल अकेली है. शायद वह किसी पड़ोसी के साथ है, लेकिन मुझे नहीं पता कि वे अभी भी साथ हैं या नहीं. उसका कोई नहीं है.’ इजरायल और हमास के बीच जारी इस युद्ध में बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.

गाजा की 23 लाख की आबादी में आधी संख्या बच्चों की है. हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि इजरायल के हमले में अब तक सात हजार से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 2,913 नाबालिग हैं. गाजा में 800 बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं.