Breaking News
कांग्रेस के 2 चुनावी वादे:महिलाओं को 10 हजार रुपए हर साल मिलेंगे; 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को 500 में सिलेंडर मिलेगा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के झुंझुनूं दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा कि दोबारा सरकार आई तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही 500 रुपए में सिलेंडर 1 करोड़ 5 लाख फैमिली को दिया जाएगा।
राजस्थान के लिए कांग्रेस की बड़ी घोषणा 📢
• 1 करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर
• परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए pic.twitter.com/2Iq5HTM7cb
— Congress (@INCIndia) October 25, 2023
अभी 500 रुपए में सिलेंडर सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है।