आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली का तूती बोलता है. उनकी पिछली तीन पारियों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. किंग कोहली ने यहां पिछली तीन पारियों में लगातार तीन शतक लगाए हैं. इस दौरान वह दो बार नाबाद भी रहे हैं.
नई दिल्ली.
एशिया कप 2024 के सुपर-4 मुकाबले में 10 सितंबर को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होने वाली है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलंबो में किंग कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह खबर जहां सुकून दायक है. वहीं ग्रीन टीम के लिए किसी बड़ी टेंशन से कम नहीं.
कोलंबो में किंग कोहली की पिछली तीन पारियां:
आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली का तूती बोलता है. उनकी पिछली तीन पारियों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. किंग कोहली ने यहां पिछली तीन पारियों में लगातार तीन शतक लगाए हैं. इस दौरान वह दो बार नाबाद भी रहे हैं.
भारतीय दिग्गज ने पहले पहल 31 जुलाई साल 2012 में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ सैकड़ा जमाया. इस मुकाबले में वह 119 गेंद में नाबाद 128 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और एक शानदार छक्का निकला.
वनडे फॉर्मेट में वह दूसरी बार 31 अगस्त साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान में उतरे. इस दौरान भी उनका बल्ला जमकर चला. उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन कूट डाले थे. इस बीच उनके बल्ले से 17 चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले.
तीसरी बार वह इस मैदान पर चार दिन बाद तीन सितंबर 2017 को बल्लेबाजी के लिए आए. इस बार भी उनका बल्ला श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर चला. उन्होंने अपनी टीम के लिए 116 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 110 रन बनाए. इस बीच उनके बल्ले से नौ चौके निकले.
भारतीय स्टार बल्लेबाज ने कोलंबो में अबतक कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ पारियों में 103.80 की औसत से 519 रन निकले हैं. कोलंबो में कोहली का स्ट्राइक रेट 94.70 का है. यहां उनके बल्ले से तीन शतक और एक अर्द्धशतक निकले हैं. कोलंबो में कोहली ने 54 चौके और चार छक्के लगाए हैं.
