विराट कोहली ‘150’ के करीब, खास क्लब में बनाएंगे जगह, दुनिया के चौथे सफल क्रिकेटर भी बने

खेल

Loading

Virat Kohli Records: विराट कोहली ने बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. टीम इंडिया अभी एशिया कप 2023 में नेपाल से मुकाबला खेल रही है. इस मैच में पूर्व कप्तान कोहली ने खास कारनामा किया.

 

नई दिल्ली. विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर बैटर और बतौर कप्तान कई रिकॉर्ड बनाए हैं. अब उन्होंने बतौर फील्डर भी खास कारनामा कर दिया है. जल्द वे 150 क्लब में शामिल हो सकते हैं. टीम इंडिया अभी एशिया कप 2023 में उतर रही हैं. एक मुकाबले में भारत और नेपाल आमने-सामने हैं. कोहली ने पारी के 30वें ओवर में नेपाल के ओपनर बैटर आसिफ शेख का बेहतरीन कैच पकड़ा. इसी के साथ वे वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक कैच लपकने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं. मालूम हो कि टूर्नामेंट के सुपर-4 में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना जरूरी है. रद्द होने पर भी टीम अगले राउंड में पहुंच जाएगी.

वनडे करियर का 277वां मैच खेल रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जरूर एक कैच टकपाया. लेकिन बाद में उन्होंने आसिफ शेख का बेहतरीन कैच लपका. उनके अब 143 कैच हो गए हैं. शेख ने 97 गेंद में 58 रन बनाए. 8 चौका जड़ा. इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की बात, करें तो भारत और नेपाल पहली बार आमने-सामने हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम है. उन्होंने 448 मैच में 218 कैच पकड़े हैं.

अजहरुद्दीन ओवरऑल तीसरे नंबर पर
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड को देखें, तो सबसे अधिक कैच पकड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 375 मैच में 160 कैच लपके हैं. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन तीसरे नंबर पर काबिज हैं. अजहरुद्दीन ने 334 मैच में 156 कैच पकड़े हैं. विराट कोहली 143 कैच के साथ चौथे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टेलर 142 कैच के साथ 5वें नंबर पर हैं. इस मुकाबले से पहले कोहली और टेलर संयुक्त रूप से चौथे नंबर थे, लेकिन अब कोहली ने टेलर को पीछे छोड़ दिया है.

वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे अधिक कैच वाले खिलाड़ी की बात करें, तो साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोडस टॉप पर हैं. उन्होंने 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 कै पकड़े थे.