‘जनता आपके झांसे में नहीं आने वाली’… एक देश, एक चुनाव को लेकर खरगे का मोदी सरकार पर निशाना

Breaking News

Loading

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संभावना तलाशने के लिए एक समिति गठित करने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ पक्ष लोगों का ध्यान भटकाने की कितनी भी कोशिश कर ले, वे झांसे में नहीं आने वाले हैं।

नेशनल डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संभावना तलाशने के लिए एक समिति गठित करने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ पक्ष लोगों का ध्यान भटकाने की कितनी भी कोशिश कर ले, वे झांसे में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस ‘‘निरंकुश” सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इससे लोकसभा चुनाव का समय आगे बढ़ने की संभावना है ताकि इन्हें कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही संपन्न कराया जा सके।

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा भारत। हम प्रगतिशील के लिए एकजुट हैं। कल्याण-उन्मुख, समावेशी भारत।” समिति के गठन का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ पक्ष लोगों का ध्यान भटकाने की कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले, भारत के नागरिकों के साथ अब और विश्वासघात नहीं किया जा सकेगा।” खरगे ने कहा, “140 करोड़ भारतीयों ने बदलाव लाने का फैसला किया है। इस निरंकुश सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।”