पति की खराब मानसिक स्थिति का देवर ने उठाया फायदा, शादी का झांसा देकर भाभी से तीन महीने तक किया रेप

क्राइम

महिला की शादी 18 मार्च 2023 को हुई थी. इसका सोहर मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं है. देवर ने इसी का फायदा उठाया. उसने भाभी से कहा कि भैया के बजाय आप मेरे साथ रहें. कुछ समय बीत जाने के बाद हम दोनों शादी कर लेंगे. महिला इस झांसे में आ गई. फिर…

बोकारो

बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के गायछन्दा पंचायत की एक नव विवाहिता महिला ने अपने ही देवर के ऊपर शादी का झांसा देकर लगातार तीन महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला ने इस संबंध में जारीडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

दरअसल, महिला की शादी 18 मार्च 2023 को हुई थी. इसका सोहर मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं है. देवर ने इसी का फायदा उठाया. उसने भाभी से कहा कि भैया के बजाय आप मेरे साथ रहें. कुछ समय बीत जाने के बाद हम दोनों शादी कर लेंगे. तीन माह तक दोनों के बीच शारीरीक संबंध भी बने. लेकिन महिला ने शादी की बात की तो वह आना-कानी करने लगा.

महिला ने बताया कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शादी के बाद से उनसे ठीक से बातचीत भी नहीं हुई है. ससुराल जाने के बाद देवर ने शादी का झांसा देकर लगातार तीन माह तक यौन  शोषण  किया. शादी की बात करने लगी तो वह मुझसे दूरी बनाने लगा. शादी के बाद से पति से बातचीत भी नहीं हुई है. अंत में हार कर मायके चली गई. अब पुलिस से न्याय की उम्मीद है.

वहीं, थाना प्रभारी लवलान रविदास ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत आई है. इसकी जांच कर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी.