ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी में टक्कर, 132 यात्री जख्मी, 10 के मरने की खबर

सभी राज्य

Loading

ओडिशा में ट्रेन हादसे की बड़ी खबर है. बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस 12841 की पांच बोगियां पटरी से उतरने के बाद कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

भुवनेश्वर.

ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. यहां बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि यात्रियों को ले जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. सूत्रों के मुताबिक, हादसे में अब तक 132 लोग घायल हैं और 10 के मारे जाने की खबर है. हालांकि रेलवे की ओर से अभी कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती किया गया. तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच चुकी है.

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि बालासोर के कलेक्टर को भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर SRC को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. SRC ने आपातकालीन कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है: 0678 2262286

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-
हावड़ा हेल्पलाइन : 033-26382217
खड़गपुर हेल्पलाइन: 8972073925, 9332392339
बालासोर हेल्पलाइन: 8249591559, 7978418322
शालीमार हेल्पलाइन: 9903370746

हादसे के बाद का वीडियो

 

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…