Breaking News

बिना पुलिस मंजूरी के कांग्रेस का सत्याग्रह, खरगे बोले- PM पर लगना था मानहानि केस

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह का आयोजन किया है।

प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी राजघाट पर जुटी भी़ड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अदाणी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं? प्रियंका ने परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा, “आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?”

गांधी परिवार के खिलाफ बोलने के लिए मोदी पर लगना था मानहानि केस: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजघाट पर सत्याग्रह के दौरान इकट्ठा हुई भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक भाषण दिया, जिसके चलते उन्हें सजा हुई। लेकिन मोदी जी ने तो न जाने कितने भाषण गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दिए। उन पर तो कब का मानहानि का केस लगाकर शिक्षा देनी चाहिए थी। उन्होंने पूछा, “क्या नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, ललित मोदी OBC हैं? ये तो देश का पैसा लूट कर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और राहुल गांधी ने भगोड़ो को लेकर बोला तो फिर आपको दर्द क्यों हुआ?”

11:02 AM, 26-MAR-2023

राहुल गांधी ने बदला अपना ट्विटर बायो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘अयोग्य सांसद’ लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट बायो अपडेट किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

10:36 AM, 26-MAR-2023

दिल्ली स्थित राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर दिल्ली पुलिस ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद कांग्रेस ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। एक पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून और व्यवस्था और यातायात कारणों और राजघाट में और उसके आसपास धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक आदेशों के कारण अनुरोध को खारिज कर दिया गया था। हालांकि, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूर कर दिए हैं।

10:31 AM, 26-MAR-2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता सत्याग्रह के लिए राजघाट पहुंचे।

10:26 AM, 26-MAR-2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। राहुल गांधी देश और जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं और हम रुकेंगे नहीं। आज हम गांधी स्मारक जा रहे हैं और वहां सत्याग्रह करेंगे।’

10:23 AM, 26-MAR-2023
सत्याग्रह के लिए जाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी व अन्य नेता। – फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से राजघाट के लिए रवाना हुए। यहां कांग्रेस एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है।

10:06 AM, 26-MAR-2023

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर राजघाट पर पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए। संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस पार्टी राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है।

09:57 AM, 26-MAR-2023

Congress Satyagraha Live: बिना पुलिस मंजूरी के कांग्रेस का सत्याग्रह, खरगे बोले- PM पर लगना था मानहानि केस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह में बैठेंगे। सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिन का सत्याग्रह आयोजित करने को कहा गया है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button