‘हर कीमत चुकाने को तैयार’, लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान

Breaking News

सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने और लोकसभा से सदस्‍यता समाप्‍त हो जाने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया है. इसमें उन्‍होंने लिखा है कि ‘ मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं.

नई दिल्‍ली.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि ‘ मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं. दरअसल सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई है. इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्‍यता भी खत्‍म हो गई और लोकसभा सचिवालय ने उनके निर्वाचन क्षेत्र को खाली घोषित कर दिया है. राहुल गांधी को लोकसभा द्वारा अयोग्‍य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

हालांकि अब ऐसी भी संभावना है कि चुनाव आयोग खाली सीट पर विशेष चुनाव की घोषणा कर सकता है. राहुल गांधी ने इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि ‘मेरा धर्म सत्‍य और अहिंसा पर आधारित है. सत्‍य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन- महात्‍मा गांधी. दरअसल 2019 में दर्ज एक मामले में सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर गुरुवार को राहुल गांधी को दो साल कारावास की सजा सुनाई थी.

rahul gandhi tweet

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (फोटो- Twitter )

हालांकि कोर्ट ने जमानत देते हुए सजा के अमल पर 30 दिनों तक के लिए रोक लगा दी थी. ताकि राहुल गांधी इस फैसले को चुनौती दे सकें. यह केस राहुल गांधी की एक टिप्‍पणी पर दर्ज हुआ था जिसमें कथित तौर पर उन्‍होंने कहा था कि ‘ सभी चोरों का समान उपमान मोदी ही कैसे है?’