‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’: ‘मुझे लगता है वह केवल बीफ की बात करते हैं’, PM मोदी के नारे पर थरूर का तंज….
नई दिल्ली
कांग्रेस नेता थरूर ने पीएम की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा के जिन नेताओं की सूची साझा की है, उनमें वे नेता शामिल हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। और भाजपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ जांच कथित तौर पर बंद कर दी गई थी।
दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बीच कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को भाजपा के कई नेताओं की सूची जारी कर प्रधानमंत्री मोदी के नारे ‘ न खाउंगा न खाने दूंगा’ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘पीएम शायद केवल बीफ के बारे में बात कर रहे थे’।
पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर सवाल