शिवसेना के चुनाव चिन्ह के लिए हुई 2 हजार करोड़ की डील, पार्टी सिंबल छिनने पर संजय राउत का सनसनीखेज आरोप…..
इलेक्शन कमीशन के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए अपने समर्थकों से कहा कि पार्टी का ‘धनुष-बाण’ चुरा लिया गया है। चोर को सबक सिखाने की जरूरत है।
मुंबई
चुनाव आयोग (EC) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और शुक्रवार को उसे ‘धनुष और तीर’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया। आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को ‘जलता हुआ मशाल’ चुनाव चिह्न आवंटित करने की अनुमति दी। जिसके बाद से शिवसेना (UBT) के नेता लगातार बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट पर हमलावर है। शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि शिवसेना का चुनाव चिन्ह छीनने के लिए 2,000 करोड़ की डील हुई है।
शिवसेना के चुनाव चिन्ह के लिए 2000 करोड़ की डील
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने रविवार (19 फरवरी) को मुंबई में कहा कि शिवसेना और उसका निशान (तीर-कमान) चिह्न छीना गया है और ऐसा करने के लिए इस मामले में अब तक 2,000 करोड़ रुपए की लेनदेन हुई है।
