अडानी पर हिंडनबर्ग का हमला, कहा- ‘धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढका नहीं जा सकता’

World News

Loading

शेयर बाजारों के खुलने के साथ ही सोमवार को सभी की निगाहें अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों पर हैं। अमेरिकी की शॉर्ट सेलिंग इकाई हिंडनबर्ग रिसर्च  ने अदाणी समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ दिन में भारी गिरावट आई है।

 413 पृष्ठ का ‘स्पष्टीकरण’ जारी

अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के जवाब में 413 पृष्ठ का ‘स्पष्टीकरण’ जारी किया है। अपनी रिपोर्ट के जवाब में रविवार को जारी अदाणी समूह की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोमवार को कहा कि उसका मानना ​​है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र और उभरती महाशक्ति है।

हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह आरोप को किया खारिज

अडाणी समूह ‘व्यवस्थित लूट’ से भारत के भविष्य को रोक रहा है। हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि उसकी रिपोर्ट भारत पर एक हमला थी। हिंडनबर्ग ने कहा कि धोखाधड़ी को ‘राष्ट्रवाद’ या ‘फूली प्रतिक्रिया’ से ढंका नहीं जा सकता।