‘मेरा सिर कलम कर दो, लेकिन RSS ऑफिस में कभी नहीं जाऊंगा’: राहुल गांधी

Breaking News

Loading

राहुल गांधी ने आगे कहा, “वरुण गांधी बीजेपी में हैं अगर वो यहां से चलते हैं, तो उन्हें दिक्कत हो सकती है. मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती. मैं आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकता.”

होशियारपुर: 

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान होशियारपुर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि गला काट दो, लेकिन RSS के ऑफिस कभी नहीं जाऊंगा. राहुल गांधी से उनके चचेरे भाई वरुण गांधी को लेकर सवाल पूछा गया था. जिसके जवाब में उन्होंने ये बयान दिया. राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरी विचारधारा वरुण की विचारधारा से नहीं मिलती. उन्होंने आरएसएस की विचारधारा को अपनाया है. मेरा गला काट दो, लेकिन RSS के ऑफिस कभी नहीं जाऊंगा.’

राहुल गांधी ने आगे कहा, “वरुण गांधी बीजेपी में हैं अगर वो यहां से चलते हैं, तो उन्हें दिक्कत हो सकती है. मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती. मैं आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकता, इससे पहले मेरा सिर कलम करना होगा. मेरे परिवार की एक विचारधारा है. वरुण ने दूसरी विचारधारा अपनाई और मैं उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता.”

बीजेपी नेता और अपने चचेरे भाई वरुण गांधी के कांग्रेस में आने की अटकलों के बीच राहुल गांधी ने संघ की विचारधारा से अपना टकराव स्पष्ट कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि उनकी विचारधारा आरएसएस से मेल नहीं खाती है. केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, “वरुण ने किसी समय, शायद आज भी, उस विचारधारा को स्वीकार किया और उसे अपना बना लिया. मैं उस चीज को स्वीकार नहीं कर सकता.” उन्होंने कहा कि उन्हें आरएसएस कार्यालय में प्रवेश करने के लिए पहले “सिर कलम” करना होगा.