ग्लोबली जलवा बिखेर रही हैं शेफाली शाह,अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों को जीतकर दिखाया दम

इस साल उनके नाम पर बैक टू बैक पुरस्कार जोड़े जा रहे है। शेफाली शाह ने अपने चार्टबस्टर प्रदर्शन से स्क्रीन पर लगातार अपनी काबिलियत साबित की है और अब अभिनेत्रीने प्रतिष्ठित अवार्ड शो पर अपनी छाप छोड़ी ह
मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) का नाम उन चुनिंदा सितारों में दर्ज है, जिनके हुनर को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सलामी मिल रही है। शेफाली शाह एक- एक कर के एक सच्चा अंतरराष्ट्रीय चेहरे के रूप में उभर रही हैं। अभिनेत्री ने ह्यूमन, जलसा, डार्लिंग्स, और दिल्ली क्राइम 2 जैसी परियोजनाओं के साथ अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल बार-बार जीता है। इस साल उनके नाम पर बैक टू बैक पुरस्कार जोड़े जा रहे है। शेफाली शाह ने अपने चार्टबस्टर प्रदर्शन से स्क्रीन पर लगातार अपनी काबिलियत साबित की है और अब अभिनेत्रीने प्रतिष्ठित अवार्ड शो पर अपनी छाप छोड़ी है।
अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की लिस्ट
शेफाली शाह, आज कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एक अंतरराष्ट्रीय चेहरा हैं। इससे पहले, शेफाली ने मेलबर्न 2022 के भारतीय फिल्म महोत्सव में ‘जलसा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का पुरस्कार जीता था और हाल ही में उन्होंने दो बैक टू बैक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते – उन्हें इटली में अल्बर्टो सोर्डी फैमिली अवार्ड (Alberto Sordi Family Award) और दिल्ली क्राइम 1 के लिए अपोक्सिमेनो पुरस्कार (Apoxiomeno Award) से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने दिल्ली क्राइम सीजन 1 के लिए पुलिस और, आर्ट और सिनेमा में पुलिस बल की प्रस्तुति के लिए पुलिस अवॉर्ड आर्ट फेस्टीव्हल प्रीमियो अपोक्सिमेनो (Premio Apoxiomeno) भी जीता।
डॉक्टर जी में आएंगी नजर
इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस साल उन्हें अपने बेदाग अभिनय से चमकानेवाला साबित हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते कुछ वक्त में उन्होंने ह्यूमन, जलसा, डार्लिंग्स, और दिल्ली क्राइम 2 से दिल जीता है। वहीं शेफाली अब अभिनेता आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के साथ डॉक्टर जी में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर- ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था, जिस में एक बार फिर शेफाली का अलग अंदाज नजर आ रहा था।